Skip to main content

khush rahane ke tarike

khush rahane ke tarike


जीवन मे हरहाल मे खुश रहने का तरीका 

क्या ऐसा सम्भव है ? क्या ऐसा हो सकता है कि जीवन मे हरहाल मे खुश रहा जा सकता है ?
बिल्कुल ऐसा हो सकता है । सबसे पहले हमे ये समझना होगा खुशी का मतलब क्या है ? बहुत से लोगो को लगता है कि बहुत सारा पैसा होगा तभी आदमी खुश रह सकता है । जितना ज्यादा पैसा उतना ज्यादा खुशी लेकिन ऐसा नही है । पैसा बेशक आपके जीवन को आसान बनाता है और खुशी भी दिलाता है  । लेकिन क्या यही सच्चा सुख है यही सच्ची खुशी है । अगर ऐसा ही होता तो मै ये पोस्ट न लिख रहा होता मै लिख रहा होता ज्यादा पैसा कैसे कमायें । पैसे वाली खुशी  और उससे जुडी हर खुशी बहुत छोटे लेवल की खुशी है मै जो बात कर रहा हु ओ बहुत ही अव्वल दर्जे की खुशी की बात कर रहा हु ।

khush rahane ke tarike

समस्या से निपटना न आना 


सबसे  पहले आपको यह समझना होगा कि खुशी का मतलब क्या है? मेरे हिसाब से अगर आपके जीवन मे दुख नही है तो आप निश्चय ही खुश रहेंगे । तो सबसे पहले इस दुख वाले चैप्टर को सुलझाते है ।
अब यहां समझते है कि दुख क्या है  ? दुख क्यु होता है । दुख के कई कारण हो सकते है जैसे आपके जीवन मे कोई समस्या है और वह समस्या ही आपके दुख का कारण है । लेकिन सच मे देखा जाय तो वह समस्या आपके दुख का कारण नही है । दरअसल आपके दुख का कारण यह है कि आपको उस समस्या से निकलना नही आता अगर आप पानी मे गिर जाते हो और डूबने लगते हो तो यहां पानी मे गिरना आपके डूबने का कारण नही है । आपके डूबने का कारण है आपको तैरना न आना । समस्या तो जीवन मे कभी भी आ सकती  है हमे आना चाहिये समस्या से लडने की कला ।

उम्मीद रखना 

दूसरा इन्सान के जीवन मे सबसे बडा दुख का कारण है किसी व्यक्ति या वस्तु से किसी तरह की उम्मीद होना और वह उम्मीद पूरी न होना ।
मान लीजिये आप किसी दोस्त को बोलते हो मुझे कुछ पैसे की जरूरत है क्या तु दे सकता है ? अब आपके दोस्त ने 'न' कह दिया  । अब इसी घटना मे अलग अलग स्थिति मे दुख का लेवल भी अलग अलग होगा । अगर आपको पूरी उम्मीद थी कि आपका दोस्त आपको पैसा देगा ही देगा तो आपको दुख बहुत ज्यादा होगा । लेकिन अगर आपको थोडी ही उम्मीद थी शायद दे दे तो आपको ज्यादा दुख नही होगा  । और अगर आपको थोडा भी उम्मीद न रही होगी तो बिल्कुल भी दुख नही होगा ।

जैसा कि आपने देखा कि घटना एक ही है बस आपके अन्दर की जो सोच है जो आपकी उमीद है दुख का लेवल भी उसी हिसाब से है । घटना मे कोई परिवर्तन नही हुआ लेकिन दुख कम या ज्यादा हो गया । 
मै यहां यह नही कह रहा कि किसी से कोई उम्मीद ही न रखो उम्मीद रखो लेकिन साथ ही साथ उमीद पूरी होगी या नही इसका फैसला या आधे - आधे पर ही रखो । उमीद पूरी होगी ऐसी उम्मीद रखो लेकिन अगर पूरी नही होगी तो क्या करूगा इसके लिये भी पहले से ही तैयार रहो ।

जब कोई अपना हमे धोखा देता है तो हम बहुत दुखी हो जाते है । क्यो ? क्योकि हमे यह उम्मीद रहती है कि वह हमे धोखा नही देगा । अगर हमे ऐसी कोइ उमीद ही न हो तो क्या होगा कुछ नही कोइ दुख नही । 
लेकिन इस रहस्य को समझना इतना आसान नही है । लेकिन सत्य यही है  अगर आपको अपने जीवन मे खुश रहना है तो अपने आपके अलावा किसी से भी किसी तरह की कोई उम्मीद न रखो । 

किसी व्यक्ति या वस्तु पर निर्भर होना

आप मे से कितने लोग होगें जो मोबाईल की बैट्री लो हो जाय या नेट बन्द हो जाय लाइट चली जाय आप टीवी न देख पाओ गेम न खेल पाओ अपनी प्रेमिका से बात न कर पाओ, चैट न कर पाओ . कुछ लोग नशे के आदी हो जाते है नशा टाइम पर न मिले तो  तो आप दुखी हो जाते हो क्यो ? क्युकि आपको आप उस व्यक्ति या वस्तु पर निर्भर हो चुके हो. सच मे ऐसा कुछ नही है कि किसी भी ऐसी चीज के विना आप दुखी हो या जी न सको . अगर आपको खाने को भोजन और सोने को मिल रहा है तो आप जीवित रह सकते हो . चलिये मान लीजिये आपको मोबाईल की आदत लग गयी है मोबाइल बन्द हो गया तो अब आप क्या करोगे ? भाई जब मोबाइल आपके पास नही था तो आप क्या करते थे ?


अभी के लिये इतना बहुत है मै बहुत ज्यादा डीप मे आप लोगो को नही ले जा रहा हु अगर आप लोग इससे भी आगे जानना चाहते हो तो कमेन्ट करो अगला भाग भी लिखूगा
एक राज की और काम की बात बताता हु  हमारे साथ जो भी घटित होता है अगर उसे हम बदल नही सकते तो अब ये हमारे ऊपर है कि हम उसका दुख मनाये या उसे स्वीकार कर के आगे बढ जाये । अगर ये कला आप को समझ आ गयी तो आप कभी लाइफ मे दुखी नही रहोगे



Comments

Popular posts from this blog

संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi

[caption id="" align="aligncenter" width="497"] संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi [/caption] गुरु नानक (Guru Nanak) साहब के जीवन (life) का एक प्रसंग (story) है. एक बार गुरु नानक साहब अपने शिष्यों (disciples) के साथ कहीं यात्रा (travelling) पर जा रहे थे. रास्ते में सब लोगों ने देखा कि एक दुकान (shop) के आगे अनाज का ढेर पड़ा हुआ है. एक बकरा (goat) उनमें से कुछ खाने की कोशिश (try) कर रहा है और एक लड़का उस बकरे को डंडे मारकर भगा रहा है. नानक साहब यह देख कर हस (smiling) पड़े. थोड़ी दूर जाने पर उनके शिष्यों (disciples) में से एक बोला कि भगवन (god) मैंने तो सुना था कि संत (sage) दूसरों के दुख में दुखी होते हैं परन्तु (but) आप तो बकरे को पिटता (beaten) देखकर हँसे (laughed), इसमें कोई राज (secret) होगा. कृपया समझायें. नानक साहब बोले कि देखो वह जो बकरा था किसी समय (time) इस दुकान (shop) का मालिक (owner) था. इस लड़के का पिता (father) था जो इस समय पिट रहा है अपने पुत्र (son) के हाथ. फिर उन्होंने बताया कि देखो मनुष्य (human) जो कर्म करता...

मन में निर्मलता कैसे लाये ? - How to bring clarity in mind?

[caption id="" align="aligncenter" width="457"] मन की निर्मलता - Clarity of mind, in Hindi [/caption] निर्मल ह्रदय (clean heart) खुले आकाश (sky) की भांति (like) पारदर्शी (transparent) होता है. उसमे छिपने-छिपाने की कोई बात नहीं होती है. निर्मल ह्रदय (clean heart) वाले का अंतरंग (inner) ऐसा अन्त:पुर होता है जहाँ सबकी सहज (spontaneous) पहुँच होती है. माता-पिता का दिल पुत्र (son) के लिए और परम पिता का दिल सबके लिये ऐसा ही होता है. संतजन (sage) ईश्वर के अवतार (incarnation) होता है, उनका दिल-दरबार सबके लिये खुला होता है. वे यह निर्मलता (cleanness) का प्रसाद सबको बांटते फिरते है. उनके सत्संग से यह निर्मलता अनायास (suddenly) प्राप्त होती है. निर्मलता से जीव में निर्भयता (fearlessness) आती है, आत्मा विश्वास (self confidence) आता है. बंधनों से मुक्ति (release) मिलता है. यह सत्संग है. यहाँ हर जीव माया के प्रबल प्रवाह (strong floe) में बहा जा रहा है. न चाहते हुए भी भूलें (forget) होती रहती है. कभी गुरु में अश्रद्धा (faithless), कभी ईश्वर में अविश्वास (disbelief), कभी...

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi, baccho par hamesa najar rakhe taki wo bigade nahi... बच्चे के प्रति माता-पिता क behavior कैसा होना चाहिए , इस सम्बन्ध में एक बात यह भी शामिल है कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें . यहाँ नजर रखने का मतलब यह नहीं है कि वे अपने बच्चों की जासूसी करें . बल्कि यह है कि वे अपने बच्चे के काम का दिन भर का time-table अपने पास रखें . ऐसे माता-पिता भी आपने देखें होंगे , जो अपने बच्चों के सम्बन्ध में कहेंगे - ' हमारे बच्चे अब समझदार हो गए हैं . ' ' हमे उनके बारे में सोचने की आवश्यकता ही नहीं है . ' ' हमे अपने बच्चों पर पूरा भरोसा है . ' ' बच्चे जो कुछ कर रहे हैं , ठीक कर रहे हैं . अपना अच्छा-बुरा उन्हें खुद देखना चाहिए . ' माता-पिता के इन बातों में कोई बुराई नहीं है . बच्चे अगर बड़े हो गए हैं , तो यह संभव है कि वे समझदार हो गये हों और वे अभी से अपने future के विषय में सोचने लगे हों . हर माता-पिता को अपने बच्चों पर इतना भरोसा जरुर होना चाहिए . मगर सुनिए ....... क्या आप उनके दिन भर के कामो को देखकर पुरे विश्वास क...