Skip to main content

कुछ चक्करदार पहेलियाँ - Some serpentine Hindi Puzzles

कुछ चक्करदार पहेलियाँ - Some serpentine Hindi Puzzles
करा आप एक ऐसे पेन से जिसके अन्दर लाल रंग की स्याही भरी हो - नीला लिख सकतें हैं ?
उत्तर - जी हाँ - नीला

मछली को पानी में तेराता हुआ देखकर कैसे पहचानोगे - वह नर है या मादा ?
उत्तर - अगर वह तैर रही है तो मादा , तैर रहा है तो नर

कुतुबमीनार की बिल्कुल सही ऊंचाई बताओ .
उत्तर -उसके आधे की ठीक दुगुनी

वह क्या चीज है , जिसे हम दिन की रोशनी में भी नहीं देख पाते ?
उत्तर - अँधेरा

अगर आपसे 10 रूपए का कुछ समान मंगवाया जाए और यह कहा जाए कि ऐसी चीज लाओ जिससे सारा कमरा भर जाए , तो आप क्या लाएंगे ?
उत्तर - एक माचिस और मोमबत्ती

उस पक्षी का नाम बताओ जिसके सिर पर पैर होते हैं ?
उत्तर - हर पक्षी के सिर , पर और पैर होते हैं .

अस्सी में से आठ कितनी बार घटा सकते हैं ?
उत्तर - एक बार , क्योंकि दूसरी बार तो 72 में से 8 घटाने होंगे .

इस article को पूरा पढ़ने के लिये Next Page पर जाये.


अकबर बादशाह नमाज पढने जामा मस्जिद में पूरब के दरवाजे से जाते थे , तो निकलते किस दरवाजे से था ? आपकी जानकारी के लिए जामा मस्जिद के चार दरवाजे हैं .
उत्तर - अकबर के समय में जामा मस्जिद थी ही नहीं .

रामू की माँ के तीन बच्चे हैं . एक का नाम चवन्नी है , दुसरे का नाम अठन्नी है . तीसरे का नाम क्या है ?
उत्तर - रामू

' अ ' ' ब ' का पिता है , परन्तु ' ब ' ' अ ' का पुत्र नहीं है . क्यों ?
उत्तर - क्योंकि ' ब ' ' अ ' की पुत्री है .

गुलाब , गेंदे और कमल में क्या समानता है ?
उत्तर - तीनो ही फुल है .

वह क्या चीज है , जो पानी में गिरने पर भी गीली नहीं होती ?
उत्तर - परछाई

वह क्या है , जो वर्ष में एक बार आता है , पर रविवार में दो बार ?
उत्तर - ' व ' अक्षर

इस article को पूरा पढ़ने के लिये Next Page पर जाये.


एक खरगोस , 10 मिनट में 10 गाजर खातें है , तो 100 मिनट में 100 गाजरें खाने के लिए कितने खरगोशों की जरुरत पड़ेगी ?
उत्तर - एक खरगोश की

किन दो अंकों को आपस में गुणा करने का परिणाम 5 होगा ?
उत्तर - 5 और 1

जापान के लोग केला खाने के बाद उसके छिलके का क्या करते हैं ?
उत्तर - फेंक देते हैं

नहाते वक़्त हाथ से साबुन छुट जाए , तो सीधी नाली में ही क्यों जाता है ?
उत्तर - कौन कहता है कि साबुन नाली में ही जाता है .

एक बुढ़िया के पास भूसे से भरी एल टोकरी है . वह नदी पर करना चाहती है . नदी का बहाव तेज है और कोई नाव आदि प् प्रबंध नहीं है , पर उअस्य भूसा पानी में बह जाने का डर है . फिर भी बुढ़िया ने नदी पर की और भूसे का एक तिनका नहीं बहने दिया , बताओ कैसे ?
उत्तर - तैर कर पार की . एक तिनका पकड़े रखा .

एक बुढ़िया को आटा पिसवाना है . बुढ़िया का घर नदी के इस ओर है और चक्की नहीं के उस ओर . नदी में बाढ़ आई हुई है , कोई नाविक नदी पार करने को तैयार नहीं . बुढ़िया तेरना नहीं जानती . उसे घर में आज आने वाले मेहमानों के लिए रोटियां बनानी हैं . वह क्या करे ?
उत्तर - अपने घर जाए और रोटी बनाए . क्योंकि आटा तो उसके पास है .

अगर चंदा को मामा न कहें , तो क्या कहना होगा ?
उत्तर - चंदा

इस article को पूरा पढ़ने के लिये Next Page पर जाये.


एक 20 फुट ऊँचे खम्बे पर एक चींटी चढ़ने की कोशिश कर रही है . वह एक दिन में 2 फुट ऊपर चढ़ पति है . मगर फिसलकर एक फुट निचे आ जाती है . बताइए उसे खम्बे के ऊपर पहुँचने में कितने दिन लग जाएंगे ?
उत्तर - 19 दिन

दो माताएं और दो पुत्रियाँ एक दुकान में गई और उन्होंने तीन सेब ख़रीदे . अगर उन सबने बराबर-बराबर सेब खाए , तो एक के हिस्से में कितने सेब आए ?
उत्तर - एक-एक सेब तीनो के हिस्से में आया , वे नानी , माँ और बेटी थी .

नागालैंड के एक स्टाल पर आदिवासियों का एक कमान और एक तीर 21 रूपए में बेचा जा रहा था . यदि कमान का मूल्य तीर में मूल्य से 20 रूपए अधिक था , तो तीर का मूल्य क्या था ? और कमान का मूल्य क्या था ?
उत्तर - तीर का मूल्य 50 पैसे और कमान का मूल्य 20.50 रूपए था .

एक पुल रामगढ़ और विशालगढ़ के बिच बना है . वह इतना कमजोर है कि भागने या तेज चलने से गिर जायेगा . उसे आराम से पैदल चलते हुए ही पार किया जा सकता है . पुल के ठीक बिच में एक चौकीदार बैठा है , जो रात में किसी को पुल पार नहीं करने देता . उस चौकीदार की आदत है कि वह 5 मिनट सोता है और 5 मिनट जागता है . पुल पर करने में 10 मिनट लगते हैं . रवि को किसी जरुरी काम से रामगढ़ जाना है . रात का समय है . चौकीदार उसे पुल पार करने नहीं देगा - तो वह रामगढ़  कैसे जायेगा ?
उत्तर - वह विशालपुर से रामगढ़ की ओर चलेगा और पुल के बिच में पहुंचकर ही उल्टा हो जाएगा . यानि रामगढ़ की ओर पीठ कर लेगा और विशालगढ़ की ओर मुंह कर लेगा . तब तक 5 मिनट हो जायेंगे और चौकीदार जागेगा . वह रवि को रामगढ़ की ओर पीठ किए देखकर समझेगा कि वह पुल पार कर विशालगढ़ जा रहा है . इसलिए अपने नियम का पालन करता हुआ वह रवि को पुल पार नहीं करने देगा . सो वापस रामगढ़ भेज देगा और इस तरह चोकीदार के होते हुए भी रवि रामगढ़ चला जाएगा .

Comments

Popular posts from this blog

संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi

[caption id="" align="aligncenter" width="497"] संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi [/caption] गुरु नानक (Guru Nanak) साहब के जीवन (life) का एक प्रसंग (story) है. एक बार गुरु नानक साहब अपने शिष्यों (disciples) के साथ कहीं यात्रा (travelling) पर जा रहे थे. रास्ते में सब लोगों ने देखा कि एक दुकान (shop) के आगे अनाज का ढेर पड़ा हुआ है. एक बकरा (goat) उनमें से कुछ खाने की कोशिश (try) कर रहा है और एक लड़का उस बकरे को डंडे मारकर भगा रहा है. नानक साहब यह देख कर हस (smiling) पड़े. थोड़ी दूर जाने पर उनके शिष्यों (disciples) में से एक बोला कि भगवन (god) मैंने तो सुना था कि संत (sage) दूसरों के दुख में दुखी होते हैं परन्तु (but) आप तो बकरे को पिटता (beaten) देखकर हँसे (laughed), इसमें कोई राज (secret) होगा. कृपया समझायें. नानक साहब बोले कि देखो वह जो बकरा था किसी समय (time) इस दुकान (shop) का मालिक (owner) था. इस लड़के का पिता (father) था जो इस समय पिट रहा है अपने पुत्र (son) के हाथ. फिर उन्होंने बताया कि देखो मनुष्य (human) जो कर्म करता...

मन में निर्मलता कैसे लाये ? - How to bring clarity in mind?

[caption id="" align="aligncenter" width="457"] मन की निर्मलता - Clarity of mind, in Hindi [/caption] निर्मल ह्रदय (clean heart) खुले आकाश (sky) की भांति (like) पारदर्शी (transparent) होता है. उसमे छिपने-छिपाने की कोई बात नहीं होती है. निर्मल ह्रदय (clean heart) वाले का अंतरंग (inner) ऐसा अन्त:पुर होता है जहाँ सबकी सहज (spontaneous) पहुँच होती है. माता-पिता का दिल पुत्र (son) के लिए और परम पिता का दिल सबके लिये ऐसा ही होता है. संतजन (sage) ईश्वर के अवतार (incarnation) होता है, उनका दिल-दरबार सबके लिये खुला होता है. वे यह निर्मलता (cleanness) का प्रसाद सबको बांटते फिरते है. उनके सत्संग से यह निर्मलता अनायास (suddenly) प्राप्त होती है. निर्मलता से जीव में निर्भयता (fearlessness) आती है, आत्मा विश्वास (self confidence) आता है. बंधनों से मुक्ति (release) मिलता है. यह सत्संग है. यहाँ हर जीव माया के प्रबल प्रवाह (strong floe) में बहा जा रहा है. न चाहते हुए भी भूलें (forget) होती रहती है. कभी गुरु में अश्रद्धा (faithless), कभी ईश्वर में अविश्वास (disbelief), कभी...

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi, baccho par hamesa najar rakhe taki wo bigade nahi... बच्चे के प्रति माता-पिता क behavior कैसा होना चाहिए , इस सम्बन्ध में एक बात यह भी शामिल है कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें . यहाँ नजर रखने का मतलब यह नहीं है कि वे अपने बच्चों की जासूसी करें . बल्कि यह है कि वे अपने बच्चे के काम का दिन भर का time-table अपने पास रखें . ऐसे माता-पिता भी आपने देखें होंगे , जो अपने बच्चों के सम्बन्ध में कहेंगे - ' हमारे बच्चे अब समझदार हो गए हैं . ' ' हमे उनके बारे में सोचने की आवश्यकता ही नहीं है . ' ' हमे अपने बच्चों पर पूरा भरोसा है . ' ' बच्चे जो कुछ कर रहे हैं , ठीक कर रहे हैं . अपना अच्छा-बुरा उन्हें खुद देखना चाहिए . ' माता-पिता के इन बातों में कोई बुराई नहीं है . बच्चे अगर बड़े हो गए हैं , तो यह संभव है कि वे समझदार हो गये हों और वे अभी से अपने future के विषय में सोचने लगे हों . हर माता-पिता को अपने बच्चों पर इतना भरोसा जरुर होना चाहिए . मगर सुनिए ....... क्या आप उनके दिन भर के कामो को देखकर पुरे विश्वास क...