Skip to main content

दामाद और ससुर का संबंध कैसा होना चिहिए ?

दामाद और ससुर का संबंध कैसा होना चिहिए ? Damad or sasur ka rishta kaisa hona chahiye ?

परंपरागत मान्यताओं के कारण दामाद और ससुर के संबंधों (relation) में सामंजस्य का अभाव बना रहता है. क्योंकि पुरुष सत्तात्मक समाज होने के कारण महिलाओं को दोयम दर्जा दिया जाता है. यही कारण है जहाँ एक तरफ बेटे का पिता होना गौरव का आभास दिलाता है,तो पुत्री का पिता सदैव उसकी ससुराल वालों के समक्ष झुका रहता है.

तथा बेटे के बराबर दामाद के सामने भी झुकने को मजबूर होना पड़ता है,कभी कभी तो अपमानित भी होना पड़ता है. दामाद और उसके पिता वर पक्ष के होने के कारण विजयी मुद्रा में देखे जाते हैं, जबकि बेटी का बाप होना अपमान का प्रतीक बन जाता है. यही अपमान और निरंकुशता समाज में पुत्र को श्रेष्ठ और पुत्री को बोझ ठहरता है. और महिला वर्ग को समान अधिकार और सम्मान से वंचित करता है.

देश की बढती जनसँख्या को देखते हुए तथा जीवन स्तर को नित्य ऊंचा करने की होड़ के चलते समाज पर परिवार नियोजन का दबाव बढ़ रहा है. परिवार में दो बच्चों से अधिक होना पिछड़े पन का सूचक बनता जा रहा है. क्योंकि हमारे सामाजिक संरचना और परम्पराओं के कारण पुत्री के पिता को पुत्र के अभाव में अपना भविष्य धुंधला दीखने लगता है.

इसलिय परिवार में कम से कम एक पुत्र की आकांक्षा होना स्वाभाविक है. यदि किसी परिवार में एक बेटी पहले से ही है तो दूसरे बच्चे का आगमन से पूर्व अल्ट्रा साउंड टेस्ट द्वारा पता करना पड़ता है, और लड़की की सम्भावना होने पर गैर कानूनी होते हुए भी चोरी छुपे गर्भपात कराना माता पिता की मजबूरी हो जाती है.

इस article को पूरा पढ़ने के लिये Next Page पर जाये.


दामाद और ससुर का संबंध कैसा होना चिहिए ? Damad or sasur ka rishta kaisa hona chahiye ?

यदि समाज में पुत्री के पिता को पुत्र के पिता के समान भरपूर सम्मान मिले, दामाद अपने सास ससुर को अपने माता पिता का स्थान दे और परिवार में पुत्र की भांति दामाद को भी समान अधिकार प्राप्त हों जाएँ, तो पुत्र प्राप्ति की इच्छा में भ्रूण हत्या को रोका जा सकेगा, और परिवार में पुत्र के समान ही पुत्री के आगमन पर जश्न मनाया जायेगा.

माता पिता को अपनी दोनों संतान (बेटा या बेटी) से भविष्य में बराबर मान-सम्मान और संरक्षण की सम्भावना होने पर उसे लड़के या लड़की में भेद भाव करने की आवश्यकता नहीं रह जायेगी. अब एक नजर उन सामाजिक परम्पराओं पर जो ससुर दामाद की मध्य दीवार खड़ी करती हैं.

  • लड़की को पराया धन बताया जाता है. अतः बेटी को कन्यादान कर किसी अन्य व्यक्ति के हाथों में सौंप देना ही पिता का कर्त्तव्य माना जाता है. अर्थात बेटी का घर पराया घर माना जाता है, जो दामाद को उसकी ससुराल से अलग करता है.

  • दामाद को जमाई अर्थात जम का रूप बताया गया है और उसे यमदूत के रूप में देखा जाता है. जो दामाद से दूरी बनाये रखने को प्रेरित करता है. यह सोच दामाद को गैर परिजन और उसको आतंक का पर्याय बना देती है. अतः उससे सानिध्य बंधन कैसे संभव है.

  • शास्त्रों के अनुसार और हमारी परम्पराओं में दामाद से किसी प्रकार का शारीरिक या आर्थिक सहयोग प्राप्त करना वर्जित माना गया है.

  • उसके घर का पानी पीना बेटी के माता पिता के लिए वर्जित माना गया है,तो उससे किस प्रकार पुत्र के समान कर्तव्यों की आशा की जा सकती है? अतः कठिन परिस्थितियों में भी बेटी के ससुराल वालों से सहायता प्राप्त करना संभव नहीं होता. जो रिश्तेदार सुख दुःख में साथ न दे सके, या उससे मदद लेने में संकोच हो तो उस रिश्तेदारी का क्या लाभ?

  • दामाद अपने सास ससुर के अंतिम संस्कार में कोई सहयोग नहीं कर सकता. उसके लिए तो सास ससुर के अंतिम दर्शन करना भी वर्जित माना जाता है. अतः दामाद चाह कर भी पुत्र बन कर कोई कर्तव्य नहीं निभा सकता .

  • बेटी को विवाह के पश्चात ससुराल भेजने की परंपरा है, किसी भी स्थिति में दामाद का घर जमाई बन कर ससुराल वालों के साथ रहना मान्य नहीं है.


इस प्रकार जहाँ बेटी के कर्तव्य अपनी ससुराल वालो के प्रति असीमित हैं,वहीँ बेटे के अपनी ससुराल वालों के प्रति कर्तव्यों की कोई लिस्ट नहीं होती. यदि उपरोक्त मान्यताओं में बदलाव लाया जा सके तो ससुर और दामाद के सम्बन्ध अपने आप मानवीय स्तर के हो सकते हैं. बेटी भी अपने माएके में अपने को उस परिवार की संतान का फर्ज निभा पायेगी, समाज में पुत्र प्राप्ति की ललक को विराम लग सकेगा,वृद्धो को पुत्र न होने गम नहीं सता पायेगा .

Comments

Popular posts from this blog

संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi

[caption id="" align="aligncenter" width="497"] संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi [/caption] गुरु नानक (Guru Nanak) साहब के जीवन (life) का एक प्रसंग (story) है. एक बार गुरु नानक साहब अपने शिष्यों (disciples) के साथ कहीं यात्रा (travelling) पर जा रहे थे. रास्ते में सब लोगों ने देखा कि एक दुकान (shop) के आगे अनाज का ढेर पड़ा हुआ है. एक बकरा (goat) उनमें से कुछ खाने की कोशिश (try) कर रहा है और एक लड़का उस बकरे को डंडे मारकर भगा रहा है. नानक साहब यह देख कर हस (smiling) पड़े. थोड़ी दूर जाने पर उनके शिष्यों (disciples) में से एक बोला कि भगवन (god) मैंने तो सुना था कि संत (sage) दूसरों के दुख में दुखी होते हैं परन्तु (but) आप तो बकरे को पिटता (beaten) देखकर हँसे (laughed), इसमें कोई राज (secret) होगा. कृपया समझायें. नानक साहब बोले कि देखो वह जो बकरा था किसी समय (time) इस दुकान (shop) का मालिक (owner) था. इस लड़के का पिता (father) था जो इस समय पिट रहा है अपने पुत्र (son) के हाथ. फिर उन्होंने बताया कि देखो मनुष्य (human) जो कर्म करता...

मन में निर्मलता कैसे लाये ? - How to bring clarity in mind?

[caption id="" align="aligncenter" width="457"] मन की निर्मलता - Clarity of mind, in Hindi [/caption] निर्मल ह्रदय (clean heart) खुले आकाश (sky) की भांति (like) पारदर्शी (transparent) होता है. उसमे छिपने-छिपाने की कोई बात नहीं होती है. निर्मल ह्रदय (clean heart) वाले का अंतरंग (inner) ऐसा अन्त:पुर होता है जहाँ सबकी सहज (spontaneous) पहुँच होती है. माता-पिता का दिल पुत्र (son) के लिए और परम पिता का दिल सबके लिये ऐसा ही होता है. संतजन (sage) ईश्वर के अवतार (incarnation) होता है, उनका दिल-दरबार सबके लिये खुला होता है. वे यह निर्मलता (cleanness) का प्रसाद सबको बांटते फिरते है. उनके सत्संग से यह निर्मलता अनायास (suddenly) प्राप्त होती है. निर्मलता से जीव में निर्भयता (fearlessness) आती है, आत्मा विश्वास (self confidence) आता है. बंधनों से मुक्ति (release) मिलता है. यह सत्संग है. यहाँ हर जीव माया के प्रबल प्रवाह (strong floe) में बहा जा रहा है. न चाहते हुए भी भूलें (forget) होती रहती है. कभी गुरु में अश्रद्धा (faithless), कभी ईश्वर में अविश्वास (disbelief), कभी...

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi, baccho par hamesa najar rakhe taki wo bigade nahi... बच्चे के प्रति माता-पिता क behavior कैसा होना चाहिए , इस सम्बन्ध में एक बात यह भी शामिल है कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें . यहाँ नजर रखने का मतलब यह नहीं है कि वे अपने बच्चों की जासूसी करें . बल्कि यह है कि वे अपने बच्चे के काम का दिन भर का time-table अपने पास रखें . ऐसे माता-पिता भी आपने देखें होंगे , जो अपने बच्चों के सम्बन्ध में कहेंगे - ' हमारे बच्चे अब समझदार हो गए हैं . ' ' हमे उनके बारे में सोचने की आवश्यकता ही नहीं है . ' ' हमे अपने बच्चों पर पूरा भरोसा है . ' ' बच्चे जो कुछ कर रहे हैं , ठीक कर रहे हैं . अपना अच्छा-बुरा उन्हें खुद देखना चाहिए . ' माता-पिता के इन बातों में कोई बुराई नहीं है . बच्चे अगर बड़े हो गए हैं , तो यह संभव है कि वे समझदार हो गये हों और वे अभी से अपने future के विषय में सोचने लगे हों . हर माता-पिता को अपने बच्चों पर इतना भरोसा जरुर होना चाहिए . मगर सुनिए ....... क्या आप उनके दिन भर के कामो को देखकर पुरे विश्वास क...