Skip to main content

हिंदी पहेलियाँ - Hindi Puzzles [ Collection-1 ]

एक पक्षी ऐसा देखा ,
ताल किनारे रहता था .
मुंह से आग उगलता था ,
दुम से द्रव को पिता था .
उत्तर - दीपक


एक टांग से खड़ा हुआ हूं ,
एक जगह पर अड़ा हुआ हूं .
भरी छाता है मैंने ताना ,
सब जीवों को देता हूं खाना .
उत्तर - पेड़


गोल-गोल चीजें बहुतेरी ,
सर्वश्रेष्ट हूं , मानो मेरी .
इसको तुम समझो न गप ,
मैं रुठुं तो दुनिया ठप .
उत्तर - पहिया


एक टांग पर खाड़ी रहूँ मैं ,
एक जगह पर अड़ी रहूँ मैं .
अंधियारे को दूर भगाऊं ,
धीरे-धीरे , गलती जाऊं .
उत्तर - मोमबत्ती


एक तरुवर का फल है तर ,
पहले नारी , बाद में नर .
वा फल की यह देखो चाल ,
बाहर खाल और भीतर बाल .
उत्तर - भुट्टा


एक नगरी में चौबीस घर ,
दो पास बैठें भर चाव .
उस नगरी का यही स्वभाव ,
कटें-मरें , लगे न घाव .
उत्तर - शतरंज


इस article को पूरा पढ़ने के लिये Next Page पर जाये.

काले कपड़े , कड़वी बोली ,
स्वयं चतुर कहलाता है .
पाल पराए बच्चों को वह ,
मुर्ख भी बन जाता है .
उत्तर - कौवा


अगल बगल घास फूस ,
बीच में तबेला .
दिन भर तो भीड़ भाड़ ,
रात में अकेला .
उत्तर - पनघट


देखी ऐसी नार चतुरंगी ,
घर के बाहर निकले नंगी .
जा कोई वाके धार को चाखे ,
वो जीवन की आस ना राखे .
उत्तर - तलवार


लंबा-चौड़ा रूप निराला ,
उजली देह किनारा काला .
जो धोबिन करती है काम ,
उसका भी वही है नाम .
उत्तर - धोती


उसको सूरज कभी न भाय ,
अंधियारे में निकसत प्राय .
ज्यों-ज्यों सौंप ताल को खाय ,
सूखे ताल सौंप मर जाय .
उत्तर - दिया-बाती


 इस article को पूरा पढ़ने के लिये Next Page पर जाये.

सत्य धर्म का बोझा सहता ,
जितना होता , उतना कहता .
हाथ के आजू-बाजु फैले ,
पांव में रहते हैं दो थेले .
उत्तर - तराजू


उसका पी जब छाती लाय ,
अच्छा-भला काना हो जाय .
डरे शेर भी-सो चिल्लाय ,
जिस पर थूके , वो मर जाय .
उत्तर - बंदूक


एक थाल मोतियों से भरा ,
सब के सिर पर औधा धरा .
जैसे-जैसे थल फिरे ,
मोती उससे एक न गिरे .
उत्तर - तारों भरा आसमान


एक पुरुष का अचरज भेद ,
हाड़-हाड़ में वाके छेद .
मोहि अचंभा आवे ऐसे ,
जीव बसे हैं वामे कैसे .
उत्तर - पिंजड़ा


मुंह काला , पर काम बड़ा है ,
कद छोटा , पर नाम बड़ा है .
मेरे वश में दुनिया सारी ,
रहूँ जेब में सस्ती , प्यारी .
उत्तर - कलम


रौंदे जिसको , उसको काटे ,
कभी बनता हत्यारा .
इसे जेल-फंसी न होती ,
रखे बिना नहीं चारा .
उत्तर - चाकू


कली है , पर काग नहीं ,
लंबी है , पर नाग नहीं .
बल खाती , पर डोर नहीं ,
बांधती है , पर डोर नहीं .
उत्तर - चोटी


ज्यों-ज्यों ये बढ़त है ,
त्यों-त्यों ही घट जाही .
जगत भर का नियम ये ,
केहू मिटा नहीं पाहि .
उत्तर - उम्र

Comments

Popular posts from this blog

संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi

[caption id="" align="aligncenter" width="497"] संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi [/caption] गुरु नानक (Guru Nanak) साहब के जीवन (life) का एक प्रसंग (story) है. एक बार गुरु नानक साहब अपने शिष्यों (disciples) के साथ कहीं यात्रा (travelling) पर जा रहे थे. रास्ते में सब लोगों ने देखा कि एक दुकान (shop) के आगे अनाज का ढेर पड़ा हुआ है. एक बकरा (goat) उनमें से कुछ खाने की कोशिश (try) कर रहा है और एक लड़का उस बकरे को डंडे मारकर भगा रहा है. नानक साहब यह देख कर हस (smiling) पड़े. थोड़ी दूर जाने पर उनके शिष्यों (disciples) में से एक बोला कि भगवन (god) मैंने तो सुना था कि संत (sage) दूसरों के दुख में दुखी होते हैं परन्तु (but) आप तो बकरे को पिटता (beaten) देखकर हँसे (laughed), इसमें कोई राज (secret) होगा. कृपया समझायें. नानक साहब बोले कि देखो वह जो बकरा था किसी समय (time) इस दुकान (shop) का मालिक (owner) था. इस लड़के का पिता (father) था जो इस समय पिट रहा है अपने पुत्र (son) के हाथ. फिर उन्होंने बताया कि देखो मनुष्य (human) जो कर्म करता...

मन में निर्मलता कैसे लाये ? - How to bring clarity in mind?

[caption id="" align="aligncenter" width="457"] मन की निर्मलता - Clarity of mind, in Hindi [/caption] निर्मल ह्रदय (clean heart) खुले आकाश (sky) की भांति (like) पारदर्शी (transparent) होता है. उसमे छिपने-छिपाने की कोई बात नहीं होती है. निर्मल ह्रदय (clean heart) वाले का अंतरंग (inner) ऐसा अन्त:पुर होता है जहाँ सबकी सहज (spontaneous) पहुँच होती है. माता-पिता का दिल पुत्र (son) के लिए और परम पिता का दिल सबके लिये ऐसा ही होता है. संतजन (sage) ईश्वर के अवतार (incarnation) होता है, उनका दिल-दरबार सबके लिये खुला होता है. वे यह निर्मलता (cleanness) का प्रसाद सबको बांटते फिरते है. उनके सत्संग से यह निर्मलता अनायास (suddenly) प्राप्त होती है. निर्मलता से जीव में निर्भयता (fearlessness) आती है, आत्मा विश्वास (self confidence) आता है. बंधनों से मुक्ति (release) मिलता है. यह सत्संग है. यहाँ हर जीव माया के प्रबल प्रवाह (strong floe) में बहा जा रहा है. न चाहते हुए भी भूलें (forget) होती रहती है. कभी गुरु में अश्रद्धा (faithless), कभी ईश्वर में अविश्वास (disbelief), कभी...

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi, baccho par hamesa najar rakhe taki wo bigade nahi... बच्चे के प्रति माता-पिता क behavior कैसा होना चाहिए , इस सम्बन्ध में एक बात यह भी शामिल है कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें . यहाँ नजर रखने का मतलब यह नहीं है कि वे अपने बच्चों की जासूसी करें . बल्कि यह है कि वे अपने बच्चे के काम का दिन भर का time-table अपने पास रखें . ऐसे माता-पिता भी आपने देखें होंगे , जो अपने बच्चों के सम्बन्ध में कहेंगे - ' हमारे बच्चे अब समझदार हो गए हैं . ' ' हमे उनके बारे में सोचने की आवश्यकता ही नहीं है . ' ' हमे अपने बच्चों पर पूरा भरोसा है . ' ' बच्चे जो कुछ कर रहे हैं , ठीक कर रहे हैं . अपना अच्छा-बुरा उन्हें खुद देखना चाहिए . ' माता-पिता के इन बातों में कोई बुराई नहीं है . बच्चे अगर बड़े हो गए हैं , तो यह संभव है कि वे समझदार हो गये हों और वे अभी से अपने future के विषय में सोचने लगे हों . हर माता-पिता को अपने बच्चों पर इतना भरोसा जरुर होना चाहिए . मगर सुनिए ....... क्या आप उनके दिन भर के कामो को देखकर पुरे विश्वास क...