Skip to main content

थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए भी - Spend some time with your children in Hindi

थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए भी - Spend some time with your children in Hindi, apne baccho ko samay de, baccho ko samay dena bahut jaruri hai taki ko bigade nahi.

आपने कभी सोचा है , सुबह होने पर जब आप बिस्तर छोड़ते है तोअपके पास अगली सुबह तक के लिए कितना समय होता है ! पुर 24 घंटे , जी हाँ , अपने देश , समाज , परिवार एवं खुद के लिए आपके पर पुरे 24 घंटो का समय होता है . उन 24 घंटो में आप कितने घंटों का सदुपयोग कर पाते हैं और कितना समय आप नष्ट कर देते हैं , हमारा विषय ये नहीं है . मुख्य बात तो यह है कि आप इस समय में से कितना समय अपने बच्चों को दे पाते हैं .

इस प्रश्न के कई उत्तर हो सकते हैं , जैसे -
' बच्चे बड़े हो गए हैं . अब उनके लिए समय निकालने की क्या जरुरत है . ' ये थे कुछ माता-पिता के उत्तर . मैं इन उत्तरों से बिलकुल सहमत नहीं हूं . बच्चे आपके हैं , आपनेन उन्हें पैदा किया है . उनका समस्त उत्तरदायित्व आप पर है . आप उन्हें क्या बनाना चाहते हैं , आप उन्हें किस रूप में देखना चाहते हैं , यह आपको देखना है .  भले ही आपके पास समय न हो किन्तु उन्हें तो समय देना ही पड़ेगा .

आपको उनके साथ खेलना भी है .
आपको उनके साथ मनोरंजन भी करना है .
आपको उनसे बातें करनी हैं , उनकी योजनाओं को समझना है और उन्हें अच्छी शिक्षा भी आपको ही देनी है .
उनकी आज की ही नहीं , आने वाले कल के जिम्मेदारी भी आप पर है . उन्हें दुसरे लोगों के साथ किस प्रकार का व्यवहार करना है और किस प्रकार सफलता के शिखर पर पहुँचाना है , यह भी आप ही को देखना है . वे सब उत्तरदायित्व यूं ही पुरे न होंगे . इसके लिए चाहिए समय और वह समय आपको देना ही पड़ेगा . अच्छे माता-पिता इन उत्तरदायित्वों को समझते हैं और अपने बच्चों को पूरा समय देते हैं .

श्रीमान सरमा अपने office से थके-हरे लौटते हैं . घर आते ही बच्चों के साथ चाय पीते हैं . बच्चों ने पुरे दिन क्या किया , क्या उन्होंने अपनी कक्षा में कोई नया friend बनाया ? आज उन्होंने TV पर कौन सा serial देखा और वह उन्हें क्यों पसंद आया ? उन्होंने कौन सी खेल देखा , यह सब वे अपने बच्चों से पूछ्ते हैं और फिर वह उन्हें लेकर घुमने निकाल पड़ते हैं .
खाने के बाद वे बच्चों से स्कूल-संबंधी कुछ बातें करते हैं . उन्हें कोई शिक्षाप्रद कहानी सुनते हैं और सो जाते हैं .

इस article को पूरा पढ़ने के लिये Next Page पर जाये.


थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए भी - Spend some time with your children in Hindi, apne baccho ko samay de, baccho ko samay dena bahut jaruri hai taki ko bigade nahi.

इसकी विपरीत कुछ माता-पिता ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों को बिलकुल समय नहीं दे पाते .
उनकी अपनी समस्याएं ही काफी होती हैं .
ऐसे में अपने बच्चों की वे बिलकुल भूल जाते हैं . बच्चे उनके स्वभाव को जानते हैं , इसलिए प्राय दूर ही रहते हैं . और यदि बच्चा भूल से उनके पास चला भी जाता है तो उनका एक ही उत्तर होता है - ' तंग न करो . '
बच्चे के ह्रदय को चोट लगती है .
कितनी आशाएं होती है उसे आपसे . एक आप ही तो उसके अपने हैं और आपके पास भी उसके लिए समय नहीं है . बच्चा समझ नहीं पाता है कि ऐसे में वह अपनी उलझन , अपनी समस्या किसके सामने रखे . देखने में आया है कि माता-पिता की ओर से उपेक्षित ऐसे बच्चे प्राय एकाकी (alone) हो जाते हैं . Time मिलेगा तो न जाने किन विचारों में खोएं वे चुपचाप बैठे रहेंगे .

श्रीमती आहूजा को अपने बच्चे से यही शिकायत है . बेटा 8 वर्ष का हो चूका है . पढाई में तेज है . उसकी आदत है कि वो अपना homework पूरा करते ही या तो छत पर चला जाता है या फिर सामने वाले park में चुपचाप बैठ जायेगा . श्रीमती आहूजा समझती है कि उसके बेटे को कोई रोग लग गया है . एक दिन मुलाकात हुई तो अपने बेटे के बारे में बताने लगी . पूरी बातें सुनने के बाद मैंने उनसे प्रश्न किया -
' आप तो दिन भर घर पर ही रहती हैं ? '
' नहीं , घर तो मैं कभी नहीं रुक पति , काम ही कुछ ऐसा है सुबह घर से निकलती हूं और शाम को देर से लौटती हूं . '
' क्या करती हैं ? '
' समाजसेविका हूं .'
' बच्चे को कितना समय दे पाती हैं ? '
' सच पूछिए तो बिलकुल भी नहीं , मेरे पति भी देर से ही घर लौटते हैं . हमारे पास इतना भी समय नहीं होते कि बच्चे से दो बातें भी कर सकें . '
' आपका बच्चा अपने-आपको सबसे अलग-थलग और अकेला महसूस करता है इसलिए वह एकाकी हो गया है . उसके मन में तेजी से ये भावना भारती जा रही है कि कोई उसका नहीं है अथवा माता-पिता को उसकी बिलकुल परवाह नहीं है . आपको उसके मन से ये भावना निकालनी होगी . '

श्रीमती आहूजा ने इस सुझाव पर अमल किया और फिर एक दिन बताया कि उनके बेटे का स्वभाव पूरी तरह से बदल गया है .
यह सच इसलिए हुआ था , क्योंकि श्रीमती आहूजा ने प्रति दिन दो घंटे समय अपने बच्चे को देना आरम्भ कर दिया था . इसके पश्चात् बच्चे के मन में न तो असुरक्षा की भावना रही न ही उसने अपने-आपको अकेला महसूस किया .

Comments

Popular posts from this blog

संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi

[caption id="" align="aligncenter" width="497"] संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi [/caption] गुरु नानक (Guru Nanak) साहब के जीवन (life) का एक प्रसंग (story) है. एक बार गुरु नानक साहब अपने शिष्यों (disciples) के साथ कहीं यात्रा (travelling) पर जा रहे थे. रास्ते में सब लोगों ने देखा कि एक दुकान (shop) के आगे अनाज का ढेर पड़ा हुआ है. एक बकरा (goat) उनमें से कुछ खाने की कोशिश (try) कर रहा है और एक लड़का उस बकरे को डंडे मारकर भगा रहा है. नानक साहब यह देख कर हस (smiling) पड़े. थोड़ी दूर जाने पर उनके शिष्यों (disciples) में से एक बोला कि भगवन (god) मैंने तो सुना था कि संत (sage) दूसरों के दुख में दुखी होते हैं परन्तु (but) आप तो बकरे को पिटता (beaten) देखकर हँसे (laughed), इसमें कोई राज (secret) होगा. कृपया समझायें. नानक साहब बोले कि देखो वह जो बकरा था किसी समय (time) इस दुकान (shop) का मालिक (owner) था. इस लड़के का पिता (father) था जो इस समय पिट रहा है अपने पुत्र (son) के हाथ. फिर उन्होंने बताया कि देखो मनुष्य (human) जो कर्म करता...

मन में निर्मलता कैसे लाये ? - How to bring clarity in mind?

[caption id="" align="aligncenter" width="457"] मन की निर्मलता - Clarity of mind, in Hindi [/caption] निर्मल ह्रदय (clean heart) खुले आकाश (sky) की भांति (like) पारदर्शी (transparent) होता है. उसमे छिपने-छिपाने की कोई बात नहीं होती है. निर्मल ह्रदय (clean heart) वाले का अंतरंग (inner) ऐसा अन्त:पुर होता है जहाँ सबकी सहज (spontaneous) पहुँच होती है. माता-पिता का दिल पुत्र (son) के लिए और परम पिता का दिल सबके लिये ऐसा ही होता है. संतजन (sage) ईश्वर के अवतार (incarnation) होता है, उनका दिल-दरबार सबके लिये खुला होता है. वे यह निर्मलता (cleanness) का प्रसाद सबको बांटते फिरते है. उनके सत्संग से यह निर्मलता अनायास (suddenly) प्राप्त होती है. निर्मलता से जीव में निर्भयता (fearlessness) आती है, आत्मा विश्वास (self confidence) आता है. बंधनों से मुक्ति (release) मिलता है. यह सत्संग है. यहाँ हर जीव माया के प्रबल प्रवाह (strong floe) में बहा जा रहा है. न चाहते हुए भी भूलें (forget) होती रहती है. कभी गुरु में अश्रद्धा (faithless), कभी ईश्वर में अविश्वास (disbelief), कभी...

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi, baccho par hamesa najar rakhe taki wo bigade nahi... बच्चे के प्रति माता-पिता क behavior कैसा होना चाहिए , इस सम्बन्ध में एक बात यह भी शामिल है कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें . यहाँ नजर रखने का मतलब यह नहीं है कि वे अपने बच्चों की जासूसी करें . बल्कि यह है कि वे अपने बच्चे के काम का दिन भर का time-table अपने पास रखें . ऐसे माता-पिता भी आपने देखें होंगे , जो अपने बच्चों के सम्बन्ध में कहेंगे - ' हमारे बच्चे अब समझदार हो गए हैं . ' ' हमे उनके बारे में सोचने की आवश्यकता ही नहीं है . ' ' हमे अपने बच्चों पर पूरा भरोसा है . ' ' बच्चे जो कुछ कर रहे हैं , ठीक कर रहे हैं . अपना अच्छा-बुरा उन्हें खुद देखना चाहिए . ' माता-पिता के इन बातों में कोई बुराई नहीं है . बच्चे अगर बड़े हो गए हैं , तो यह संभव है कि वे समझदार हो गये हों और वे अभी से अपने future के विषय में सोचने लगे हों . हर माता-पिता को अपने बच्चों पर इतना भरोसा जरुर होना चाहिए . मगर सुनिए ....... क्या आप उनके दिन भर के कामो को देखकर पुरे विश्वास क...