Skip to main content

विक्रम और बेताल - Vikram Aur Betaal Story Series, in Hindi


विक्रम और बेताल - Vikram Aur Betaal story

Vikram Aur Betaal ki kahani
प्राचीनकाल में उज्जयिनी में चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य का शासन था . यशस्वी और इंद्र के समान पराक्रमी थे . उनकी न्यायप्रियता और पराक्रम के चर्चे दूर-दूर तक प्रसिद्द थे . राज्य की समूची प्रजा उन्हें स्नेह करती थी . राजा विक्रमादित्य प्रत्येक व्यक्ति की सहायता के लिए तत्पर रहते थे . वे प्रतिदिन निर्बल और दीन-दुखी लोगों को दान-दक्षिणा दिया करते थे . सज्जन एवं धर्म-परायण व्यक्ति सदेव उनके दरबार में प्रतिष्ठा प्राप्त करते थे .
राजा विक्रमादित्य हर रोज राजसभा में बैठकर अपने सभासदों (Councillors) से राज्य के बारे में विचार-विमर्श करते थे . एक योगी भी हर रोज उनकी राजसभा में आता और एक फल (fruit) उन्हें दे जाता . राजा विक्रमादित्य भी हर रोज वह फल ले लेते और अपने खजांची (treasurer) को सौप देते थे . इसी तरह दस साल बीत गए .

 

एक दिन जब वह योगी हर रोज की तरह राजा विक्रमादित्य को वह फल देकर राजसभा से चला गया , उसी वक़्त एक बन्दर का बच्चा न जाने कहां से राजसभा में आया और राजा की गोद में बैठ गया . राजा विक्रमादित्य ने बन्दर को भूखा समझकर वह फल उसे खाने को दे दिया . जैसे ही बन्दर ने वह फल मुहं में रख कर तोड़ा , उसके अन्दर से एक बहुमूल्य रत्न निकलकर फर्श पर गिर गया . यह देखकर राजा विक्रमादित्य को बड़ा आश्चर्य हुआ . उन्होंने वो रत्न उठा लिया और अपने खजांची से पूछा - ' खजांची जी , योगी द्वारा लाये गए सारे फल मैं तुमको ही देता था , वे तुमने कहाँ रखें है ? '

यह सुनकर खजांची ने डरते हुए कहा - ' राजन , मैं ने रत्न-भंडार को खोले बिना ही उन फलों को खिड़की के रस्ते उसमे डाल दिया करता था . यदि आप आज्ञा दें , तो रत्न-भंडार को खोलकर देखूं ? '
राजा विक्रमादित्य ने उसे आज्ञा दे दी . आज्ञा पाते ही वह रत्न भंडार में गया . जब उसने रत्न-भंडार खोला , तो यह देखकर आश्चर्यचकित रह गया कि उन फलों की जगह पर वहां ढेर सरे रत्न बिखरे पड़े है . वह तुरंत तुरंत वापस आया और राजा विक्रमादित्य से बोला - ' राजन वो फल तो सड़ गए है , लेकिन उनकी जगह वहां रत्न बिखरे पड़े है . विक्रमादित्य ने कहा - ' वहां की साडी रत्न को निर्धन , दीन-दुखी और गरीब लोगों में बाट दो .

अगले दिन वह योगी हर रोज की तरह राजसभा में आया . उसने राजा विक्रमादित्य को फल देना चाहा , लेकिन उन्होंने फल लेने से इंकार कर दिया . राजा बोले - ' है महात्मा , तुम मुझे हर रोज इतना धन देते हो , अब मैं तब तक तुम्हारा फल नहीं लूँगा , जब तक तुम मुझे इसका कारण नहीं बताओगे . '

 

राजा विक्रमादित्य की बात सुनकर योगी उन्हें एकांत में ले गया और बोला - ' राजन मुझे एक मंत्र की साधना करनी है . इसके लिए मुझे एक वीर पुरुष की सहायता (help) चाहिए . उस काम में मैं आपकी सहायता चाहता हूं .

योगी की बात सुनकर राजा विक्रमादित्य ने उसे सहायता का वचन दे दिया . तब संतुष्ट होकर योगी ने कहा - ' राजन , मैं अगले कृष्ण चतुर्थी को , यहाँ के शमशान में , बरगद के पेड़ के निचे आपका इन्तेजार करूँगा . आप वहीँ मेरे पास आयेंगे .

 

राजा विक्रमादित्य बोले - ' ठीक है , मैं ऐसा ही करूँगा . ' कुछ दिन बाद जब कृष्ण चतुर्थी आई , रात होने पर वह नील कपड़े पहनकर , माथे पर चन्दन लगाकर और हाथ में तलवार लेकर चोरी-छिपे राजधानी से बाहर निकल गए . चलते-चलते वे कुछ देर बाद शमशान में पहुच गए , जो योगी ने उन्हें बताया था . वहाँ भयानक गहरा अँधेरा छाया हुआ था . यह देखकर राजा विक्रमादित्य सुन्न (motionless) रह गए . शमशान में लोगों की जलने की दुर्गन्ध फैली हुई थी . अनेक जली और अधजली चिताओं की आग धधक रही थी अनेक जंगली जीव ठंडी हुई चिताओं के आस-पास घूमते हुए नरमांस को खाने की कोशिश कर रहे थे . कुछ दुरी पर गिदड़ों का विशाल झुंड हुआ-हुआ की आवाजें करता हुआ वातावरण को और भी भयभीत बना रहा था . ऐसे भयप्रद वातावरण को देखकर भी राजा  विक्रमादित्य निडर होकर योगी को ढूढते-ढूढते उस बरगद के पेड़ के पास पहुँच गए , जिसके निचे वह योगी मण्डल (chamber) बना रहा था .
राजा विक्रमादित्य उनके पास जाकर बोले - ' महात्मा मैं आ गया हूं , अब बताओ मुझे क्या करना है ?

 

राजा विक्रमादित्य को देखकर योगी खुश होकर बोला - ' राजन , यदि आपने मुझपर कृपा की है , तो दक्षिण की ओर चले जाइए . वहाँ आपको एक बड़ा सिरस (Cirrus) का पेड़ मिलेगा . उस पर एक मरे हुए आदमी का शरीर लटक रहा है . आप उसे यहाँ ले आइए और मेरा काम पूरा कीजिए . '

यह सुनकर राजा विक्रमादित्य ने कहा - ' महात्मा , मैं ऐसा ही करूँगा . ' यह कहकर वह दक्षिण की ओर चल पड़े . जलती हुई चिताओ के रोशनी से सहारे वे उस अंधकार में रह ढूढ़ते हुए किसी तरह उस पेड़ के पास पहुच गए . वह पेड़ चिता के धुएं से काला पड़ गया था , उससे जलते हुए मांस की गंध आ रही थी . उसकी एक डाली पर एक शव लटक रहा था . वह वह ऐसे लग रहा था मानों किसी प्रेत के कंधे पर लटक रहा हो . यह देखकर वह पेड़ पर चढ़ गए और डोरी काट दी . डोरों कटते ही शव जमीन पर गिर पड़ा . जमीन पर गिरते ही अचानक शव चीख उठा , जैसे उसे बहुत दर्द हुआ हो .

 

राजा विक्रमादित्य ने समझा की यह शव जीवित है . उनको उस पर दया आ गई . पेड़ से उतारकर वह उसके अंगो को सहलाने लगे . तभी वह शव जोर-जोर से हंसने लगा . राजा विक्रमादित्य ने समझ लिया कि उस पर बेताल (Discordant) चडा हुआ है . उन्होंने कहा - ' हँसते क्यों हो ? आओ मेरे साथ चलो . '

विक्रमादित्य का इतना कहना था कि बेताल शव सहित उसी पेड़ पर जा लटका . उन्होंने फिरसे पेड़ पर चड़कर शव को निचे उतारा . राजा विक्रमादित्य ने शव को कास का पकड़ा . बेताल ने बचने के लिए बहुत हाथ-पैर मारे , मगर वह विक्रमादित्य की गिरफ्त से आजाद नहीं हो सका . फिर वह शव को कंधे पड़ लाद कर योगी की तरफ चल पड़े . तभी शव के अंदर से बेताल ने कहा - ' मैं जनता हु की आप अपने वादे के पक्के है . मुझे यह भी पता है कि आप मुझे ले जाकर मेरे किसी दुश्मन को जरुर सौप देंगे , लेकिन रास्ता लम्बा है और मंजिल दूर है . मुझे वहाँ तक ले जाने में आपको बहुत परिश्रम करना पड़ेगा . आपके परिश्रम को कम के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूं , लेकिन मेरी एक शर्त है .
राजा विक्रमादित्य ने पूछा - ' कैसी शर्त ? '
बेताल बोला - ' कहानी सुनने के दौरान आप मौन धारण किए रहेंगे . अगर आप बेच में बोल पड़े , तो आपके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो जायेंगे और आपकी गिरफ्त से आजाद हो जाऊंगा .
शर्त सुनकर राजा विक्रमादित्य बोले - ' ठीक है बेताल , मुझे तुम्हारी शर्त मंजूर है . '

विक्रमादित्य से ऐसा भरोसा पाकर बेताल ने उन्हें ये कहानी सुनाई .

  1. स्वामिभक्त

  2. सेवक का बलिदान

  3. मुनि का स्वार्थपरकता

  4. महान विवेकी राजा

  5. सर्वश्रेष्ठ कौन ?

  6. अनूठी कला

  7. अपराधी कौन ?

  8. बुद्धिमान मित्र

  9. भस्म की शयया

  10. बालक का बलिदान

  11. त्यागी कौन ?

  12. चोर की मुक्ति

  13. राक्षस का अन्त

  14. यौवन की कामना

  15. अंगूठी का रहस्य

  16. स्वार्थ का महत्व

  17. पिंडदान का अधिकार

  18. गंधर्व कन्या

  19. परोपकारी राजा

  20. तोता-मैना की कथा

  21. व्यक्तित्व की रक्षा

  22. दायित्वों का बोझ

  23. श्रेष्ठ त्याग

  24. पति कौन ?

  25. पांवों की गड़बड़ी


Comments

Popular posts from this blog

संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi

[caption id="" align="aligncenter" width="497"] संस्कार और उनसे मुक्ति - Sacrifice and liberation from them, in Hindi [/caption] गुरु नानक (Guru Nanak) साहब के जीवन (life) का एक प्रसंग (story) है. एक बार गुरु नानक साहब अपने शिष्यों (disciples) के साथ कहीं यात्रा (travelling) पर जा रहे थे. रास्ते में सब लोगों ने देखा कि एक दुकान (shop) के आगे अनाज का ढेर पड़ा हुआ है. एक बकरा (goat) उनमें से कुछ खाने की कोशिश (try) कर रहा है और एक लड़का उस बकरे को डंडे मारकर भगा रहा है. नानक साहब यह देख कर हस (smiling) पड़े. थोड़ी दूर जाने पर उनके शिष्यों (disciples) में से एक बोला कि भगवन (god) मैंने तो सुना था कि संत (sage) दूसरों के दुख में दुखी होते हैं परन्तु (but) आप तो बकरे को पिटता (beaten) देखकर हँसे (laughed), इसमें कोई राज (secret) होगा. कृपया समझायें. नानक साहब बोले कि देखो वह जो बकरा था किसी समय (time) इस दुकान (shop) का मालिक (owner) था. इस लड़के का पिता (father) था जो इस समय पिट रहा है अपने पुत्र (son) के हाथ. फिर उन्होंने बताया कि देखो मनुष्य (human) जो कर्म करता...

मन में निर्मलता कैसे लाये ? - How to bring clarity in mind?

[caption id="" align="aligncenter" width="457"] मन की निर्मलता - Clarity of mind, in Hindi [/caption] निर्मल ह्रदय (clean heart) खुले आकाश (sky) की भांति (like) पारदर्शी (transparent) होता है. उसमे छिपने-छिपाने की कोई बात नहीं होती है. निर्मल ह्रदय (clean heart) वाले का अंतरंग (inner) ऐसा अन्त:पुर होता है जहाँ सबकी सहज (spontaneous) पहुँच होती है. माता-पिता का दिल पुत्र (son) के लिए और परम पिता का दिल सबके लिये ऐसा ही होता है. संतजन (sage) ईश्वर के अवतार (incarnation) होता है, उनका दिल-दरबार सबके लिये खुला होता है. वे यह निर्मलता (cleanness) का प्रसाद सबको बांटते फिरते है. उनके सत्संग से यह निर्मलता अनायास (suddenly) प्राप्त होती है. निर्मलता से जीव में निर्भयता (fearlessness) आती है, आत्मा विश्वास (self confidence) आता है. बंधनों से मुक्ति (release) मिलता है. यह सत्संग है. यहाँ हर जीव माया के प्रबल प्रवाह (strong floe) में बहा जा रहा है. न चाहते हुए भी भूलें (forget) होती रहती है. कभी गुरु में अश्रद्धा (faithless), कभी ईश्वर में अविश्वास (disbelief), कभी...

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi

बच्चे पर नज़र रखें - Monitor Your Kid, Parenting Tips In Hindi, baccho par hamesa najar rakhe taki wo bigade nahi... बच्चे के प्रति माता-पिता क behavior कैसा होना चाहिए , इस सम्बन्ध में एक बात यह भी शामिल है कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें . यहाँ नजर रखने का मतलब यह नहीं है कि वे अपने बच्चों की जासूसी करें . बल्कि यह है कि वे अपने बच्चे के काम का दिन भर का time-table अपने पास रखें . ऐसे माता-पिता भी आपने देखें होंगे , जो अपने बच्चों के सम्बन्ध में कहेंगे - ' हमारे बच्चे अब समझदार हो गए हैं . ' ' हमे उनके बारे में सोचने की आवश्यकता ही नहीं है . ' ' हमे अपने बच्चों पर पूरा भरोसा है . ' ' बच्चे जो कुछ कर रहे हैं , ठीक कर रहे हैं . अपना अच्छा-बुरा उन्हें खुद देखना चाहिए . ' माता-पिता के इन बातों में कोई बुराई नहीं है . बच्चे अगर बड़े हो गए हैं , तो यह संभव है कि वे समझदार हो गये हों और वे अभी से अपने future के विषय में सोचने लगे हों . हर माता-पिता को अपने बच्चों पर इतना भरोसा जरुर होना चाहिए . मगर सुनिए ....... क्या आप उनके दिन भर के कामो को देखकर पुरे विश्वास क...